कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
गिरडीह, सितम्बर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने छात्राओं को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने और स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने मित्रों, सहकर्मियों और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल का सकारात्मक उपयोग शिक्षा और ज्ञानवर्धन में सहायक हो सकता है, लेकिन सोशल मीडिया और गेमिंग की अत्यधिक आदत मानसिक एकाग्रता एवं अध्ययन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.