अंबेडकर नगर, मई 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एक केजीबीवी एक खेल योजना के तहत जिले के दो कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेवाना व रामनगर का चयन किया गया है। बेवाना में नौ लाख की अधिक राशि से बॉलीबाल कोर्ट का निर्माण होगा तो वही रामनगर में लगभग 11 लाख रुपये की लागत से फुटबाल मैदान तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए संबंधित विद्यालय को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। इससे खेल से रुचि रखने वाली छात्राओं के कौशल में सुधार होगा। शिक्षा के साथ साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को खेल में निखारने के लिए शासन ने एक केजीबीवी, एक खेल योजना का संचालन शुरू किया है। इसके तहत जिले के अकबरपुर विकासखंड के बेवाना व रामनगर विकासखंड के रामनगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का चयन किया गया है। योजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.