कस्तूरबा गांधी विद्यालय करौं में स्वास्थ्य जांच शिविर
देवघर, अप्रैल 11 -- करौं,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं की टीम द्वारा शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करौं में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से छात्राओं का दंत स्वास्थ्य और सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिविर में दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निखिल कुमार ने सभी छात्राओं के दांतों का विस्तृत सर्वेक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को दांतों की बीमारियों से बचाव और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. राकेश द्वारा छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के लाभ के बारे में बताया गया l उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट टेकलाल पंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.