कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अभिलेख सत्यापन शुरू
बलिया, जून 22 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) में निर्धारित मानदेय पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाली सभी महिला अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन डायट परिसर में सोमवार को किया गया। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित आवेदकों ने अपने शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए। अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जा सके।बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 जून को जनपद में संचालित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (कक्षा 9 से 12 तक) में आवेदन करने वाली सभी महिला अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पकवाइनार में आयोजित किया जाएगा। संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.