शामली, फरवरी 19 -- जिले के चारों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जल्द ही ओपन जिम की सुविधा शुरू की जाएगी। शासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय को दो-दो लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस प्रकार कुल आठ लाख रुपये की लागत से चारों विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के चारों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल आठ लाख रूपयें की लागत से ओपन जिम स्थापित किए जाएगें इनके बनने से छात्राओं को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे छात्राओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे पढ़ाई के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान दे सकेंगी। विद्यालय प्रबंधन समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित मानकों के अनुरूप उपकरणों की खरीद कर शीघ्र स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर...