कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में चतुर्थ वर्गी कर्मी की काउंसिलिंग हुई शुरू, पदवार चलेगी प्रक्रिया 12 जून तक
खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के पद पर चयन के लिए सोमवार से शहर स्थित मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू हुई। जिसमें प्यून यानि अनुसेवक के तीन पदों के लिए हुई काउंसिलिंग में आठ अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 139 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। काउंसिलिंग की प्रक्रिया एसएसए के संभाग प्रभारी अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, अमरनाथ गुप्ता, मो. शम्स समशैय की देखरेख में स्वच्छ वातवारण में हुई। इधर बताया गया कि नौ जून को रात्रि प्रहरी के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। जबकि दस जून को मुख्य रसोइया व 11 जून को सहायक रसोइया के पदों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। यह भी पढ़ें- चतुर्थ वर्गीय सम्वर्ग के 49 रिक्तियों के विरुद्ध 2718 अभ्यर्थियों की हुई काउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.