खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर चयन के लिए चल रही काउंसिलिंग में अंतिम दिन शुक्रवार को बचे हुए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। शहर स्थित मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर में काउंसिलिंग के लिए बने पांच काउंटर पर अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की गई। बता दें कि गत आठ जून से अलग-अलग तिथियों में अनुदेशक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया के पदों के लिए काउंसिलिंग हुई। उक्त तितिथों पर काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम दिन मौका दिया गया। जिसमें विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले दर्जनों अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में चतुर्थवर्गीय कर्मी की काउंसिलिग हुई खत्म अब मेधा सूची तैयार कर जारी क...