खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर चयन के लिए दूसरे दिन मंगलवार को रात्रि प्रहरी पद के लिए काउंसिलिंग हुई। शहर स्थित मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर में हुई अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में कुल 36 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बता दें कि रात्रि प्रहरी के अलौली, परबत्ता व खगड़िया में एक-एक यानि तीन पदों के लिए कुल 159 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। काउंसिलिंग की प्रक्रिया एसएसए के संभाग प्रभारी अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, अमरनाथ गुप्ता, मो. शम्स समशैय की देखरेख में स्वच्छ वातवारण में हुई। इधर बताया गया कि दस जून को मुख्य रसोइया व 11 जून को सहायक रसोइया के पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में चतुर्थ वर्गी कर्मी की काउंसिलिंग हुई शुरू, पदवार ...