पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेदिनीनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को पर्यावरण का रक्षा करने को जीवन का धर्म बनाने पर बल दिया गया। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे व गिरते भू-जलस्तर पर सभी को चिंता करनी चाहिए। प्लास्टिक का त्याग कर छोटी-छोटी व बेहतर आदतों से हम धरती को सुरक्षित रख सकते हैं। बरसात के जल को बचाने से ही मानव जीवन आगे बढ़ पाएगा। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम जरूरत है कि बच्चियां छुट्टियों में जब भी घर पर जाएं तो अपने आस-पड़ोस, माता-पिता व भाई-बहन को पर्यावरण संरक्ष...