कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा शिविर
सराईकेला, सितम्बर 4 -- सरायकेला,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय डेंटल हेल्थ एवं ओरल स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की कुल 400 छात्राओं के दांतों और मुंह की विस्तृत जांच (ओरल स्क्रीनिंग) की गई। इस अवसर पर छात्राओं को स्वस्थ मुंह, स्वस्थ दांत का मूल मंत्र देते हुए मौखिक स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। शिविर में छात्राओं को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। चिकित्सकों ने दांतों एवं मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करने और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दंत जांच शिविर आयोजित सभी छात्राओं को नशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.