कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिली कई खामियां
बरेली, अप्रैल 24 -- नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बीएसए डॉ. विनीता ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। बीएसए ने वार्डन को साफ-सफाई समेत पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खामियों को लेकर स्पस्टीकरण भी मांगा गया है। विद्यालय परिसर के शौचालय व डॉरमेट्री में साफ-सफाई का अभाव मिला, वहीं बिजली के पाइप लटके होने और खिड़कियों के शीशे व जाली टूटे पाए गए, जिससे बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए। रसोईघर में तैयार की जा रही सिवइयों की मात्रा भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा आवागमन पंजिका में नियमित अंकन नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा विद्यालयों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू साथ ही नामांकन और उपस्थिति में भी कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.