हाथरस, अप्रैल 18 -- सादाबाद |क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बासआमरू में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण, स्काउट गाइड, खेलकूद गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं द्वारा वीरता प्रदर्शन हेतु ड्रिल कार्यक्रम तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने समाज को यह संदेश दिया कि नारी किसी से कम नहीं है। साथ ही "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं ने दिया कार्यक्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.