कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच
चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, संवाददाता। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के मौके पर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चतरा में विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर का नेतृत्व सदर अस्पताल, चतरा के दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मौखिक स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए दांतों की नियमित सफाई, प्रतिदिन कम से कम दो बार ब्रश करने की आदत तथा सही ब्रशिंग तकनीक के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली को बेहतर दंत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। शिविर के दौरान कुल 98 छात्राओं का ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग किया गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.