कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीम क्वार्टर फाइनल में
अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बलिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अम्बेडकरनगर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। अम्बेडकरनगर की टीम ने अलीगढ़ को 2-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं आजमगढ़ के साथ मुकाबला ड्रा रहा, जबकि देवीपाटन के विरुद्ध टीम को वॉकओवर के जरिए जीत मिली। इन परिणामों के आधार पर अम्बेडकरनगर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ और वाराणसी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.