कोडरमा, जनवरी 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए प्रचार वाहन को बीडीओ गौतम, सीओ सारांश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया गया की आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। प्रखंड स्तर पर इस वर्ष कुल 50 बालिकाओं का नामांकन लिया जाएगा। इनमें से 25 छात्राओं के चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो 10 मार्च 2026 को संपन्न होगी। प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी ने बताया कि नामांकन के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु बालिकाएँ आवेदन कर सकती हैं। आवेदक बालिका की आयु एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित कक्षा के अनुरूप होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एकल अभिभावक पूर्णतः बीपीएल परिवार क...