भागलपुर, अप्रैल 18 -- गोराडीह संवाददाता क्रीड़ा भारती द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में खेल कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा का आयोजन संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन समिति के संरक्षक नंदकिशोर पंडित, संयोजक डॉ. राजेश गोयल, आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य अरविंद कुमार सिंह, समिति के संयुक्त सचिव बबीता कुमारी, वार्डन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी और शारिका निगार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता आज यह भी पढ़ें- ब्रह्मादेवी की छात्राओं का खो खो और कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...