कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दिखाएं दांवपेच
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर। राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के चयन एवं ट्रायल का आयोजन बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल, लखनऊ मंडल एवं गोरखपुर मंडल की टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। चयन एवं ट्रायल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब सात दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में प्रतिभाग करेंगी। प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ी एक यूनिट के रूप में माध्यमिक स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल की विशिष्ट अतिथि राज्य सलाहकार, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ, पूनम गुप्ता एवं हेमलता उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.