कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की उपस्थिति, निर्माण स्थल व शिक्षा की गुणवत्ता को परखते हुए जरूरी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्डेन पुष्पलता कनौजिया उपस्थित मिली जबकि अंशकालिक शिक्षिका कु. दर्शना मिश्रा अनुपस्थित पायी गयी। नामांकित 132 छात्राओं में महज 88 ही उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय में निर्मित हो रहे अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य मौके पर प्रथम दृष्टया पूर्ण पाया गया। इसके सम्बन्ध में योगेश कुमार तिवारी जिला समन्वयक कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय को निर्देशित किया गया कि उक्त भवन के सत्यापन हेतु सत्यापन समिति गठित कराकर जांच कराते हुए नियमानुसार हैण्डओवर की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.