कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मीटिंग हॉल जर्जर, दुर्घटना की आशंका
औरंगाबाद, जून 29 -- गोह प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मीटिंग हॉल जर्जर हो गया है। हॉल की दीवारों में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय की वार्डेन संगीता कुमारी ने बताया कि जर्जर भवन की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर मीटिंग हॉल में किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस हॉल का निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था और निर्माण के कुछ समय बाद ही दीवारों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। इसकी सूचना विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मीटिंग हॉल को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.