पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय समितियों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा के बाद चयनित छात्राओं की सूची को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 06, 07, 08, 09 एवं 11 में नामांकन किया जाएगा। कक्षा 06 की 425 सीटों के विरुद्ध 414, कक्षा 7 की 34 सीटों के विरुद्ध 33, कक्षा 8 की 30 सीटों के विरुद्ध 29, कक्षा 9 की 41 सीटों के विरुद्ध 37 तथा कक्षा 11 की 65 सीटों के विरुद्ध 41 छात्राओं का चयन किया गया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालि...