देहरादून, अगस्त 31 -- चकराता। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, कोरुवा में सोमवार को विधिक जागरूकता एवं कानूनी जानकारी संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल जज आकाश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्रावास में निवासरत सभी बालिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सिविल जज आकाश कुमार ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बालिकाएं उचित माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने उपलब्ध कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। शि...