रुडकी, मई 13 -- कलियर, संवाददाता। बाजूहेड़ी गांव में कस्तूरबा गांधी छात्रावास को जाने वाली सड़क पर नाला बंद होने से गांव का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे छात्रावास में रहने वाली छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कस्तूरबा गांधी छात्रावास में करीब 100 छात्राएं रहती हैं, जो प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर स्कूल जाती हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा रहने के कारण छात्राओं और ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। छात्राओं का कहना है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी से उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...