जहानाबाद, अप्रैल 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह का उदघाटन बीईओ नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा गांधी का जीवन त्याग का जीवन था। आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के छात्राओं के द्वारा आकर्षक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर प्रतिभा खोज परीक्षा एवं मैट्रिक में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया एवं नए छात्राओं को आकर्षक गिफ्ट देकर स्वागत किया गया। मौके पर विद्यालय के संचालक सुनील कुमार, वार्डन कविता कुमारी आदि उपस्थित ...