भभुआ, अप्रैल 11 -- बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी के किस्से सुना सीख लेने के लिए जागरूक किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को किया सम्मानित (युवा पेज) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई गई। विद्यालय की वार्डेन अनुपमा श्रीवास्तव, शिक्षिकाओं व बच्चियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रविन्द्र कुमार ने किया। बच्चियों से शिक्षा पर अधारित गीत सुनकर अभिभावकों ने खूब तालियां बजाई। अभिभावकों ने कहा कि हमलोगों की बेटियां अवासीय विद्यालय में रहकर कुछ सीख रही हैं। बीडीओ ने बच्चियों को कलम व डायरी देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी का समाज...