कस्तूरबा गांधी की जयंती पर छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
पूर्णिया, अप्रैल 12 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीओ अनुपम ने छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गान से की गई। इसके बाद छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, आदिवासी पारंपरिक नृत्य तथा प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही छात्राओं ने हस्तनिर्मित पेंटिंग प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.