कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जामताड़ा, जून 22 -- 90 दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वार्डन कंचन कुमारी ने किया। मौके पर डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कानूनी जानकारी होना भी आवश्यक है। ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सही जानकारी देकर उनकी सहायता की जा सके। उन्होंने नालसा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आशा कार्यक्रम के तहत बाल विवाह रोकथाम, जागृति कार्यक्रम के तहत निःशुल्क विधिक सहायता तथा डॉन ड्रग्स नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श केंद्र, अधिवक्ता सेवा तथा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.