कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल की प्रबंधन समिति का गठन
चतरा, जुलाई 25 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डेन अनिता कुमारी ने की। यह गठन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, चतरा के निर्देश के आलोक में किया गया। बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के माता-पिता की उपस्थिति में 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद के लिए भोला यादव का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कपिल देव का चयन हुआ। बैठक में विद्यालय के संचालन, छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा की प्रबंध समिति गठित, प्रीति कुमारी बनीं अध्यक्ष उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.