कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- म्योहर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योहर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बुधवार को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा छात्राओं का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय स्वागत से छात्राओं में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।नए सत्र के प्रथम दिवस पर छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित अध्ययन करने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा विद्यालय की गरिमामयी परंपराओं का पालन करने का संदेश दिया। पूरे कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.