मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पलीगढ़ विकास खंड रानीपुर में किशोरी क्लब की स्थापना की गई। बालिकाओं को क्लब संचालन के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, फुटबाल, हॉकी, शतरंज, वालीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरण किया गया। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने बताया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में सफ़लता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वे खेल के मैदान से लेकर विज्ञान तकनीक, कार्पोरेट जगत और देश की सीमाओं की रक्षा तक अपनी भूमिका निभा रही हैं। जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय ने विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.