सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- बैरगनिया। शहर के रामरुचनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पहुंचे जिला जेंडर समन्वयक त्रिभुवन चौधरी, प्रधानाध्यापक शिवनाथ राम , वार्डन रजनी कुमारी एवं लेखपाल कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षिकाओं सहित छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।छात्राओं द्वारा भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कस्तूरबा गांधी के जीवन, उनके त्याग और समाज सेवा पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की वार्डन रजनी ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा गांधी ने महिलाओं के अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा के मा...