बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- कस्तूरबा की वार्डन को दक्ष बनाकर बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की देखभाल और आवासीय व्यवस्था के मिलेंगे बेहतर गुर 640 वार्डन को एनआईईपीए दिल्ली देगा क्षमता संवर्धन के टिप्स, प्रशिक्षण से केजीबीवी के संचालन में आएगी गुणवत्ता बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालंदा की 20 समेत राज्य की 640 वार्डन को प्रशिक्षित किया जाएगा। पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में वार्डन को विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन, दैनिक व्यवस्था और जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के गुर सिखा...