गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोरखपुर की बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रदर्शन के आधार पर चयनित बालिकाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। प्रशिक्षण के बाद ये बालिकाएं एक यूनिट के रूप में राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में गोरखपुर के अलावा बरेली और लखनऊ मंडल की बालिकाओं ने भी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय भारतीय हैंडबॉल कोच अरविंद यादव ने और समापन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने किया। यह भी पढ़ें- L...