कस्तूरबा की छात्रा स्नेहा का हाईकोर्ट में स्टेनो पद पर हुआ चयन
गंगापार, अक्टूबर 5 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कमलानगर की पूर्व छात्रा स्नेहा सरोज का चयन उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में स्टेनोग्राफर (स्टेनो) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कमलानगर, बहरिया निवासी स्नेहा सरोज ने वर्ष 2015-16 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश लेकर शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा जारी रखते हुए बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्नेहा के पिता महेंद्र तथा माता कंचन देवी और पांच बहनें और एक भाई हैं। स्नेहा की सफलता को विद्यालय परिवार ने बेटियों की शिक्षा और मेहनत का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.