गाजीपुर, जनवरी 2 -- जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने नए साल के मौके पर कस्तूबा विद्यालय हेतिमपुर पहुंचकर छात्राओं संग केक काटा। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं के संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित किया। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी से अपनी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और दैनिक गतिविधियों से संबंधित सवाल पूछे। जिसका जवाब उपजिलाधिकारी ने दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी छात्राओं को मेहनत, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और लक्ष्य आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय स्टाफ के कार्यों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.