जहानाबाद, जनवरी 24 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य के समान अवसर सुनिश्चित करना है। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें छात्राओं ने अपने-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर ड्राइंग प्रतियोगिता, पेंटिंग, रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.