बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। कस्तूरबा विद्यालय धर्मनगरी में एसडीएम सदर रितु चौधरी की उपस्थिति में साइंस स्पार्क क्लब द्वारा क्लब व अन्य गणमान्य साथियों के सहयोग से कक्षा 9 व कक्षा 10 की 30 छात्राओं तथा कक्षा 11 की 15 छात्राओं को संपूर्ण कोर्स का वितरण किया गया। पुस्तक वितरण के पश्चात एसडीएम सदर रितु चौधरी ने क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए छात्राओं से स्वर्णिम भविष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं तथा छात्राओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साइंस स्पार्क क्लब के जिला संयोजक गुलशन गुप्ता ने कहा कि पुस्तक वितरण में सहयोग करके आत्मिक संतुष्टि का अनुभव हुआ बहुत अच्छा लगा कि एक पवित्र कार्य हमारे माध्यम से ईश्वर द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्या...