दरभंगा, मार्च 15 -- सिंहवाड़ा। सिमरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकित 160 छात्राओं के लिए मात्र दो दिन ही भोजन बनाने की व्यवस्था रह गई है। रसोई गैस समाप्ति की ओर देखकर विद्यालय के वार्डन गुड्डी रानी परेशान हैं। वहीं, आवासीय विद्यालय के संचालक अनिल पाठक रसोई गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इधर, विद्यालय में रसोई गैस के अभाव में भोजन बंद होने की आशंका से छात्राओं की चिंता भी बढ़ गई है। कई अभिभावक ऐसी स्थिति में अपनी बच्ची को अपने-अपने घर लाने की सोच रहे हैं। लगभग ऐसी ही स्थिति प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत दर्जनों विद्यालयों के एचएम की बनी हुई है। वहां दो से चार दिनों तक का ही एमडीएम बनाने के लिए गैस बच गया है।मध्य विद्यालय बिरदीपुर के एचएएम मो. सलाउद्दीन व भरहुल्ली मध्य विध्यालय के एचएम उदय साह सहित कई एचएम एमडीएम को संचाल...