जामताड़ा, मार्च 14 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा सोमोली टुडू की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत कुमारपहाड़ी गांव की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को बीते शुक्रवार की संध्या से उल्टी-दस्त की शिकायत थी। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे करीब 12 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के क्रम में दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इधर सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद विद्यालय और परिजनों में शोक का मा...