कटिहार, मार्च 24 -- सालमारी, एक संवाददाताकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलिया बेलौन में रह कर पढ़ाई कर रही वर्ग नवम की छात्रा रविवार के शाम से फरार बतायी जा रही है। इस संबंध में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के वार्डेन सुमन कुमारी ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन दे कर मामले की जांच कर फरार छात्रा की बरामदगी की गुहार लगायी है। छात्रा के फरार होने की सूचना पर कटिहार के जिला शिक्षा अधिकारी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलिया बेलौन पहुंच कर छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।वार्डेन के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है की रविवार के शाम में 5.30 बजे अपराह्न में प्रार्थना के समय छात्राओं की उपस्थिति हेतु गिनती की गयी तो छात्रा अनुपस्थित पायी गयी। इसकी सूचना आवासीय विद्यालय के व्यवस्थापक सहित विभागीय अधिकारियों को देते हुए छात्रा के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.