हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बरही, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरसोत में छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डन रोशनी बाड़ा और संचालन अविनाश गौतम ने किया। इस मौके पर मुखिया मोतीलाल चौधरी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मालती देवी शामिल थीं। कस्तूरबा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुखिया मोतीलाल चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अज्ञानता से बाहर निकलने का मार्ग है। सभी छात्राएं समान हैं लेकिन जो छात्राएं पढ़ाई में मेहनत करेंगी वह जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकतीं हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली छा...