गया, मई 22 -- मखपा गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छह छात्राएं व एक स्टाफ की तबीयत गर्मी और तेज धूप की वजह से बिगड़ गई। शुक्रवार की सुबह सभी को अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। कुछ छात्राएं बेहोशी की हालत में थी। लू लगने से बीमार सभी छात्राओं का अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। स्लाइन चढ़ाया गया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। सभी को अस्पताल में बनाये गए हीट वेव वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी को रखा गया है। बीमार छात्राओं में उत्तम कुमारी (12), तन्या कुमारी (14), नैन्सी कुमारी (12), काजल कुमारी (13), निधि कुमारी (13), नैना कुमारी (14) और स्कूल की स्टॉफ शुभम शर्मा (22) शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी व लू के चलते कस्तूरबा...