लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कस्ता में एक साथ 1264 लोगों ने गायन किया। शुक्रवार को राधेरमण सोना देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्ता में भव्य सामूहिक 'वन्देमातरम्' गायन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों सहित कुल 1264 लोगों ने एक सुर में राष्ट्रीय गीत गाया, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज व युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के गूंजे स्वर, राष्ट्रभक्ति में डूबे विद्यालय परिसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ...