लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- मितौली थाना क्षेत्र की कस्ता चौकी पर आगामी होली और चल रहे रमज़ान त्योहारों के मद्देनजर शनिवार देर शाम पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मितौली सीओ यादवेन्द्र यादव ने की। इसमें चौकी क्षेत्र के 24 गांवों के सम्मानित व्यक्ति शामिल हुए। कस्ता चौकी के दीवान राजेश मिश्रा और सिपाही अंकित हुड्डा ने सभी 24 गांवों से गणमान्य व्यक्तियों को बैठक में आमंत्रित किया था। क्षेत्राधिकारी यादव ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक और मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान कस्ता में होलिका दहन स्थल तक रास्ता न होने की शिकायत सामने आई। इस पर कस्ता प्रधान अजमेर अली ने आश्वासन दिया कि अगली बार होलिका दहन के स्थान को लेखपाल के साथ मिलकर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अति...