लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- कस्ता मितौली मार्ग पर स्थित एक घर में चोरों ने कीमती सामान पार कर दिया। ग्रह स्वामिनी के सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने मौका मुआयना किया। मितौली थाना की कस्ता चौकी क्षेत्र के कस्ता कॉलोनी में बीती शुक्रवार की रात रामकिशोर के घर में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, कपड़े और एक लाख रुपये नकद चुरा ले गए। घर की मालकिन रानी देवी ने बताया कि वह रात में अकेली थीं।रात 11 बजे बेटे से फोन पर बात करने के बाद सो गईं। सुबह 5 बजे उठने पर उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर रखे दोनों बड़े बक्से भी खुले हुए थे। चोरी हुए सामान में जेवरात और भैंस खरीदने के लिए रखे एक लाख रुपये भी चोर उठा ले गए। बाहर निकलकर देखने पर उन्हें जेवरातों वाली थैलियां इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.