लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, कस्ता के अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप शुक्ला ने एकल नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न उतरने से उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। ब्लाक सभागार में रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखीमपुर दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि तय समय में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर प्रदीप शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा करने की तिथि तय थी। भाजपा नेता प्रदीप शुक्ला ने दोपहर करीब 12 बजे ब्लाक सभागार में पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा कोई नामांकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.