धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रतिनिधि। मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी दुर्गा साव की तिलैया थाने की हाजत में पुलिस की पिटाई से हुई मौत के मामले की सुनवाई शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में हुई। अदालत में मृतक के परिजन मीना देवी ने सीबीआई के जरिए आवेदन दायर कर केस को फिर से खोलकर उनकी गवाही लेने की अर्जी लगाई है। अदालत ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि आठ दिसंबर-2025 मुकर्रर कर दी। बताते चलें कि 16 सितंबर-2003 को दुर्गा साव मोटरसाइकिल चोरी के केस में आरोपी था। उसके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया था। तिलैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने की हाजत में बंद कर दिया। सुबह में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हाजत में पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया। घटना के बाद मीना देवी ने तिलैया थाना प्रभारी विंदेश्वरी दास, सहायक अवर निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.