खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया। नगर संवाददाता कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), खगड़िया में सोमवार को पांच दिवसीय ग्रामीण युवा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण में 40 युवा किसान एवं प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण का मुख्य फोकस कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) की स्थापना, संचालन और कृषि यंत्रों के व्यावहारिक उपयोग पर है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादकों की ली गई परीक्षाउद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र में केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह कार्यक्रम प्रमुख एनके सिंह ने कहा कि कस्टम हायरिंग सेंटर छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। महंगे कृषि यंत्र खरीदना हर किसा...