कस्टम लेदर किंग्स ने जैदी टाइगर को 6 रन से हराया
अमरोहा, अप्रैल 13 -- अमरोहा। मलिक लेदर समर कप के सीजन-दो में खेले गए मैच में कस्टम लेदर किंग्स ने जैदी टाइगर को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर तक मैच में रोमांच बना रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कस्टम लेदर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर यश व्यास ने अहम पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मध्यक्रम में कुछ विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आई, लेकिन आखिर में अंश भाटिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर मैचका रुख पलट दिया। उन्होंने मात्र 9 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। जैदी टाइगर की ओर से माशी उल आजम ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैदी टाइगर की टीम की शुरूआत भी बेहतरीन रही। गौरव और अभय अग्रवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.