दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। कोलकाता में सोमवार को इंटरनेशनल कस्टम डे मनाया गया। इसमें भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्राकृतिक ऑर्गेनिक व मासूम फाउंडेशन के डायरेक्टर मन्नू चौधरी को उनके बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कोलकाता कस्टम के मुख्य आयुक्त श्रीनिवास नायक व डीजी सीआईई ने उन्हें सम्मानित किया। मौके पर कोलकाता हाई कोर्ट के जस्टिस राजश्री भारद्वाज व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि मन्नू चौधरी हनुमाननगर प्रखंड के पंचोभ के निवासी हैं। इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.