बहराइच, जून 5 -- रुपईडीहा। नेपाली पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोसी नेपाली जिला बांके के विभिन्न स्थानों से 2 लाख 20 हजार 170 रुपयों का नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद किया है। इस संबंध में बांके जिले के नवागंतुक डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीक सिंह राठौर ने बताया कि इस कार्यालय से गस्त पर निकले जवानों ने नेपाली कस्टम चोरी की विभिन्न खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ व तम्बाकू जन्य पदार्थ व चौपाये बरामद किए हैं। सारा सामान आवश्यक कार्यवाही हेतु नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...